Lucknow: छात्रों पर मंडरा रहा कोरोना का खतरा, लॉ-मार्टिनियर की क्लास 2 और 6 की बच्चियां हुई संक्रमित…

देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने अपने पैर पसारना शुरू कर दिया है। कोरोना वायरस नें लखनऊ के स्कूल में दस्तक दे दी है। लखनऊ के लॉ-मार्टिनियर स्कूल की 2 छात्राएं पॉजिटिव पाई गई है। जिसके बाद से विद्यालय को अगले दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। दोनों दिन नगर निगम की टीम विद्यालय में सैनिटाइजेशन करेगी।

बता दें, लॉ-मार्टिनियर स्कूल की कक्षा दो और छह की छात्राएं कोरोना संक्रमित पाई गई है। छात्रों के स्वास्थ्य और कोविड गाइडलाइन को देखते हुए विद्यालय 25 और 26 अप्रैल को बंद रहेगा। 27 अप्रैल से विद्यालय अपने समय पर खुलेगा।

आपको बता दें, भारत में कोरोना महामारी का कहर एक बार फिर बढ़ने लगा है। देश में आज फिर कोरोना के दो हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। जिसके बाद कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 16,522 पहुंच गई हैं। वहीं 1,862 लोग ठीक हुए और 30 मरीजों की मौत हुई है।

देश में कोरोना वायरस के आंकड़े जारी किये गये हैं। देश में आज फिर 2 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं। भारत में बीते 24 घंटों में 2,541 नए केस सामने आए हैं। 1,862 लोग ठीक हुए, 30 मरीजों की मौत हुआ। देश में कोरोना मरीज़ों की संख्या 4,30,60,086 पहुंच गई है।

देश में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 16,522 हुई। देश में अब तक कुल 4,25,21,341 मरीज ठीक हुए हैं। देश में कोरोना से अब तक कुल 5,22,223 मौतें हुई हैं। वहीं वैक्सीन की अब तक 1,87,71,95,781 डोज़ लगाई गई हैं।

Related Articles

Back to top button