Maharashtra: मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल पुलिस को मिला धमकी भरा सन्देश, कहा लोकेशन ट्रेस किया तो…

शनिवार को मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल पुलिस को एक धमकी भरा सन्देश मिला। सन्देश में 26/11 जैसे हमले का जिक्र किया गया था। सूत्रों के मुताबिक मुम्बई ट्रैफिक कंट्रोल डिपार्टमेंट के व्हाट्सएप पर...

शनिवार को मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल पुलिस को एक धमकी भरा सन्देश मिला। सन्देश में 26/11 जैसे हमले का जिक्र किया गया था। सूत्रों के मुताबिक मुम्बई ट्रैफिक कंट्रोल डिपार्टमेंट के व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया। जिसमें कहा गया कि अगर उनकी लोकेशन को ट्रेस करने का प्रयास किया गया तो वह भारत से बाहर पाया जायेगा। लेकिन हमला मुम्बई में होगा। उसने यह भी कहा की 6 लोग इस घटना को अंजाम देंगे।

गौरतलब है की महाराष्ट के रायगढ़ में पिछले 2 दिन पूर्व बारूद और हथियारों से भरी एक नाव को जब्त किया गया था। जिसके बाद इस तरह का धमकी भरा सन्देश मिलना अच्छा सूचक नहीं है। इस सन्देश के बाद मुम्बई में पूरी तरह से अलर्ट हो गया है।

2008 के मुंबई हमले 26 नवंबर 2008 को शुरू हुए आतंकवादी हमलों की एक श्रृंखला थी जिसमें एक पाकिस्तानी इस्लामी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 10 सदस्यों ने चार दिनों के दौरान पूरे मुंबई में 12 समन्वित शूटिंग और बमबारी हमले किए।

बतादें कि 2008 में 26 नवंबर को एक आतंकवादी हमला किया गया था। ये हमला चार दिनों तक लगातार जारी रहा था। उस दिन 10 सदस्यों ने चार दिनों में पूरे मुंबई में 12 हमले किये थे। इस हमले में सैकड़ों लोग मरे गए थे। ताज होटल में हुए इस हमले में पूरी मुम्बई में दहशत का माहौल पैदा कर दिया था। जिसके बाद एक बार फिर ये सन्देश कहीं न कहीं डराने का कार्य कर रहे है।

Related Articles

Back to top button