Mainpuri By-Election: अखिलेश यादव ने डिंपल के लिए मांगा वोट, BJP पर किये कई तीखे प्रहार

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट, रामपुर और खतौली विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सियासी संग्राम जारी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को जिताने के साथ ही मुलायम सिंह यादव की विरासत को बचाने की भी जिम्मेदारी है।

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट, रामपुर और खतौली विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सियासी संग्राम जारी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को जिताने के साथ ही मुलायम सिंह यादव की विरासत को बचाने की भी जिम्मेदारी है। इसी कड़ी में अखिलेश यादव ने मैनपुरी में एक जनसभा को संबोधित किया। इससे पहले अखिलेश यादव ने शीतला माता मंदिर में दर्शन पूजन किया।

मैनपुरी उपचुनाव के लिए प्रचार में जुटे अखिलेश यादव ने सोमवार को मैनपुरी में एक जनसभा को संबोधित किया। अखिलेश यादव ने कहा मैनपुरी का विकास नेताजी ने किया, नेताजी के आंदोलन को आगे ले जाएंगे। सपा अध्यक्ष ने कहा BJP जनता से वोट नहीं मांग रही, अफसरों से वोट मांग रही है। बीजेपी सरकार को गरीब की चिंता नही है। किसानों को डीएपी खाद नहीं मिल रही है। सरकार को सिर्फ उद्योगपतियों की चिंता है।

बता दें, इससे पहले अखिलेश यादव ने शीतला माता मंदिर में दर्शन पूजन किया। इस दौरान अखिलेश यादव के साथ धर्मेंद्र यादव भी मौजूद रहे। डिंपल यादव के लिए अखिलेश यादव आज 15 चुनावी जनसभा करेंगे। गौरतलब है कि मैनपुरी में मुलायम की विरासत बचाने के लिए बड़ी बहू डिंपल यादव मैदान में है। एकजुट होकर पूरा यादव कुनबा प्रचार में जुटा है।

Related Articles

Back to top button
Live TV