Mainpuri By-Election: डिंपल यादव के नामांकन में समाजवादी परिवार के ये बड़े नेता बनेंगे प्रस्तावक !

डिंपल यादव सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व अपने पति अखिलेश यादव के साथ कलेक्ट्रेट ऑफिस जाकर नामांकन करेंगी। इस दौरान कलेक्ट्रेट क्षेत्र की सुरक्षा बड़ा दी गई हैं। डिम्पल यादव नामांकन करने के लिए निकल चुकी हैं। प्रस्तावकों के नामों को लेकर ...

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी की लोकसभा सीट पर दोबारा से चुनाव होना हैं। जिसके लिए समाजवादी पार्टी की तरफ से नेता जी की बहू डिम्पल यादव को प्रत्याशी चुना गया हैं। डिंपल यादव सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व अपने पति अखिलेश यादव के साथ कलेक्ट्रेट ऑफिस जाकर नामांकन करेंगी। इस दौरान कलेक्ट्रेट क्षेत्र की सुरक्षा बड़ा दी गई हैं। डिम्पल यादव नामांकन करने के लिए निकल चुकी हैं। प्रस्तावकों के नामों को लेकर अभी तक संशय बरक़रार हैं।

जानकारी के मुताबिक डिंपल यादव के नामांकन में 4 प्रस्तावक होंगे। जिसमें तेज प्रताप यादव डिंपल यादव के प्रस्तावक होंगे। इसके अतिरिक्त पूर्व मंत्री व जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य , एएच हाशमी, रामनारायण बाथम भी डिंपल यादव के प्रस्तावक होंगे।

नामांकन के लिए जाने से पहले अखिलेश यादव आलोक शाक्य के घर गए और उनकी मां को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर नमन किया। जिसके बाद विद्याराम यादव के आवास पर पहुंचे , जो आरएलडी के जिला अध्यक्ष हैं। और उनसे मुलाकात की।

गौरतलब हैं कि रविवार को अखिलेश यादव सैफई पहुँच गए थे। जहां चहेरे भाई धर्मेंद्र यादव पहले से ही मौजूद हैं। समाजवादी पार्टी के कई बड़े नेता एक साथ होकर डिंपल यादव के लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। बीते दिन 11 नवंबर को मैनपुरी सपा जिला अध्यक्ष आलोक शाक्य ने डिंपल यादव के लिए कलेक्ट्रेट जाकर नामांकन पत्र खरीदा था।

अखिलेश यादव व समाजवादी पार्टी मैनपुरी और रामपुर के उपचनाव को लेकर खास अलर्ट हैं। हालाँकि रामपुर चुनाव के लिए अभी प्रत्याशी के नाम को सपा से कोई बात सामने नहीं आयी हैं। कहा जा रहा हैं वहां का प्रत्याशी आजम खान निश्चित करेंगे। भाजपा की तरफ से अभी किसी भी प्रत्याशी का नाम निश्चित नहीं किया गया हैं। मगर अटकलें चल रही हैं कि बीजेपी अपर्णा यादव को मैनपुरी से चुनाव लड़ा सकती हैं।

Related Articles

Back to top button