Mainpuri ByElection: रामगोपाल यादव बोले- उपचुनाव में सपा होगी बड़ी जीत, BJP ने जनता को भिखारी बनाया

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी का ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार जारी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज करहल में जनसभा कर रहे हैं। वहीं सपा प्रत्याशी डिंपल यादव 14 से अधिक स्थानों पर चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगी और अपने पक्ष में वोट की अपील करेंगी।

मैनपुरी. मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी का ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार जारी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज करहल में जनसभा कर रहे हैं। वहीं सपा प्रत्याशी डिंपल यादव 14 से अधिक स्थानों पर चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगी और अपने पक्ष में वोट की अपील करेंगी।

प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। रामगोपाल यादव ने कहा BJP ने जनता को भिखारी बना दिया। इस बार भारी मतों से सपा जीतेगी। उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत होगी। मैनपुरी की जनता समाजवादी पार्टी को ऐतिहासिक वोटों से जीत दिलाएगी।

इसी बीच सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के चुनाव प्रचार के बीच पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने भारत समाचार से खास बातचीत की है। धर्मेंद्र यादव ने कहा डिंपल यादव को जनता का समर्थन मिल रहा है, इस बार मैनपुरी में ऐतिहासिक जीत होगी। पूर्व सांसद ने कहा मैनपुरी के लोगों ने हमेशा नेताजी का साथ दिया है। नेताजी ने मैनपुरी का सम्मान किया। मैनपुरी की जनता नेताजी को याद कर वोट डालने को तैयार है।

Related Articles

Back to top button