
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से बड़ी कानूनी कार्रवाई सामने आई है। MP/MLA विशेष अदालत ने मंत्री ओम प्रकाश राजभर के खिलाफ गैर जमानती वारंट (NBW) जारी किया है। यह कार्रवाई 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान के मामले में की गई है।
मऊ – मंत्री ओम प्रकाश राजभर के खिलाफ NBW
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) April 30, 2026
➡️MP/MLA कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया
➡️BJP नेताओं पर राजभर ने टिप्पणी की थी
➡️2019 लोकसभा चुनाव के दौरान टिप्पणी की थी
➡️राजभर ने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था.#mau @oprajbhar pic.twitter.com/wAdCby8YIb
जानकारी के अनुसार, ओम प्रकाश राजभर पर आरोप है कि उन्होंने चुनावी प्रचार के दौरान भाजपा नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया था। इसी मामले को लेकर उनके खिलाफ अदालत में मुकदमा चल रहा था। लगातार पेशी से अनुपस्थित रहने और कानूनी प्रक्रिया का पालन न करने के चलते अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए गैर जमानती वारंट जारी किया है।
MP/MLA कोर्ट के इस आदेश के बाद राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है। मामले को लेकर अब आगे की कानूनी कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
बताया जा रहा है कि यह मामला लंबे समय से विचाराधीन था और कई बार समन जारी होने के बावजूद उपस्थिति न होने पर अदालत ने यह कदम उठाया है।









