स्पेन में मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों हुआ गिरफ्तार, NIA ने 10 लाख रुपये का इनाम रखा था, लॉरेंस बिश्नोई गैंग था करीबी

मैड्रिड : स्पेन में भारत का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों पकड़ा गया है। पंजाब एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स से मिली जानकारी के आधार पर स्पेन की सिक्योरिटी एजेंसियों ने गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों को गिरफ्तार कर लिया है। गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों पर चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में मौजूद ‘श्री कुमार मेडिकल हॉल’ के कैशियर जानकी दास की हत्या की साज़िश रचने का आरोप है।

गोल्डी ढिल्लों को भारत लाने की तैयारी

बता दे कि गोल्डी ढिल्लों विदेश में बैठकर क्राइम की दुनिया में बड़ा नेटवर्क चलाता था, लेकिन अब उसे स्पेन में गिरफ्तार कर लिया गया है और जल्द ही उसे भारत लाया जा सकता है। बता दे कि भारत की सिक्योरिटी एजेंसियां ​​लंबे समय से गोल्डी ढिल्लों की तलाश में थीं। NIA ने इस गैंगस्टर पर 10 लाख रुपये का इनाम भी रखा था। गोल्डी ढिल्लों को भारत लाए जाने के बाद चंडीगढ़ पुलिस उससे जानकी दास मर्डर केस में पूछताछ कर सकती है।

कैशियर जानकी दास की हत्या की

भारत छोड़कर 2022 में गोल्डी ढिल्लों विदेश भाग गया था । उसी साल 13 जून 2026 को चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में श्री कुमार मेडिकल हॉल के कैशियर जानकी दास की हत्या कर दी गई, जिसकी ज़िम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों ने ली।

भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने इसके बाद उसकी तलाश तेज कर दी और आखिरकार यह गैंगस्टर पकड़ा गया है। गोल्डी ढिल्लों पंजाब के राजपुरा का रहने वाला है। मारपीट और धमकी के मामलों के बाद इस गैंगस्टर का नाम खतरनाक गैंग से जुड़ने लगा था। एक समय गोल्डी ढिल्लों का नाम लॉरेंस बिश्नोई के साथ भी था, लेकिन अब वह ये इस गैंग से अलग हो गया था।

Related Articles

Back to top button