MP News: विधानसभा से नेहरू की तस्वीर हटाने से गरमाई सियासत, कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस का कहना है कि एमपी विधानसभा में संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का चित्र लाने का हम स्वागत करते हैं। लेकिन राष्ट्र निर्माता जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर हटाने की हम कड़ी निंदा करते हैं।

MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा से नेहरू की तस्वीर हटाने को लेकर माहौल गरमाता दिख रहा है। कांग्रेस का आरोप है कि सदन से देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर हटाई गई है और उनकी जगह संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की पेंटिंग लगा दी गई है। कांग्रेस के मुताबिक ये देश के पहले प्रधानमंत्री का अपमान है। इतिहास को मिटाने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस ने विधानसभा में पंडित नेहरू की तस्वीर उसी जगह फिर से लगाने की मांग की है।

कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस का कहना है कि एमपी विधानसभा में संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का चित्र लाने का हम स्वागत करते हैं। लेकिन राष्ट्र निर्माता जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर हटाने की हम कड़ी निंदा करते हैं। यदि बीजेपी की नियत साफ होती तो वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर के साथ नेहरू की तस्वीर भी लगाते। लेकिन स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्र निर्माताओं का अपमान करना भाजपा का संस्कार है। यही कारण है कि नेहरू की तस्वीर हटाया गया।

भाजपा ने कहा यह बीजेपी का दलित विरोधी चेहरा

भाजपा ने इसे कांग्रेस का दलित विरोधी चेहरा करार दिया है। पूर्व विधायक और भाजपा विधायक इंदर सिंह परमार ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि नेहरू के दर्शन भारते के दर्शन से अलग थे। उन्होंने भारत को सनातन राष्ट्र नहीं माना। वह अपने देश को अन्य देशों की तरह ही मानते थे। बीजेपी मीडिया प्रभारी ने बताया कि कांग्रेस का मूल चरित्र ही दिलित विरोधी है। उसे जवाहरलाल नेहरू के चित्र को हटाने से समस्या नहीं है, बल्कि बाबा साहब का चित्र लगाने से है।

Related Articles

Back to top button