चित्रकूट में बारिश ने मचाई तबाही, मंदाकिनी खतरे के निशान से 8.70 मीटर ऊपर

चित्रकूट: मध्य प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश का असर चित्रकूट में साफ दिखाई दे रहा है। भारी बारिश के चलते मंदाकिनी नदी उफान पर है और खतरे के निशान से 8.70 मीटर ऊपर बह रही है। नदी का पानी तेजी से रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ रहा है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।

बाढ़ के चलते चित्रकूट में हालात बेहद खराब हो गए हैं। करीब 800 दुकानें पानी में डूब गई हैं, जबकि बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाढ़ के बीच फंस गए हैं। रामघाट के पास कई लोग अपने मकानों की छतों पर बैठकर पानी कम होने का इंतजार कर रहे हैं। लगातार बढ़ते जलस्तर ने स्थानीय लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

बता दे कि बाढ़ का असर परिवहन व्यवस्था पर भी पड़ा है। रेलवे ट्रैक के धंसने से करीब एक दर्जन ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। वहीं, करीब 100 बसों का संचालन भी प्रभावित बताया जा रहा है। भारी बाढ़ के चलते यूपी और एमपी के बीच संपर्क टूट चुका है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।

वही मंदाकिनी नदी के लगातार उफान पर रहने से चित्रकूट में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। वहीं, प्रयागराज में भी गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ने लगा है। ऐसे में नदी किनारे रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है और हालात पर लगातार नजर बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button