मुजफ्फरनगर: पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़, 15 हज़ार का इनामी हुआ घायल…

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एसएसपी अभिषेक यादव का ऑपरेशन क्लीन लगातार जारी है। जिसके चलते शनिवार को पुलिस और बदमाशो के बीच उस समय मुठभेड़ हो गई। जब पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चैकिंग अभियान चलाया हुआ था। उसी दौरान एक बाइक सवार दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक 15 हज़ारी बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। जबकि घायल बदमाश का एक साथी पुलिस को चकमा देकर जंगल के रास्ते फ़रार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने घंटो तक जंगल मे कॉम्बिंग अभियान भी चलाया।

दरअसल मीरापुर थाना क्षेत्र में आज शाम पुलिस और बदमाशो के बीच उस समय मुठभेड़ हो गई। जब पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर कुतुबपुर झाल पर चैकिंग अभियान चलाया हुआ था। उसी दौरान एक बाइक सवार दो लोगो को जब पुलिस ने रुकने का ईशारा किया तो बदमाशो ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया।

जिसपर पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक 15 हज़ार का ईनामी बदमाश वसीम निवासी मेरठ पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। जबकि घायल बदमाश का एक साथी पुलिस को चकमा देकर जंगल के रास्ते फ़रार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने घंटो तक जंगल में कॉम्बिंग अभियान भी चलाया।लेकीन कोई क़ामयाबी पुलिस के हाथ नही लगी। बहराल पुलिस ने घायल बदमाश के पास से एक तमंचा कारतूस ओर एक संदिग्ध मोटरसाईकिल बरामद कर उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

Related Articles

Back to top button