देश : भारतीय नौसेना में शामिल होगा यह बड़ा युद्धपोत, कई गुना बढ़ जाएगी नौसेना की क्षमता…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को भारतीय नौसेना को आईएनएस विशाखापट्नम युद्धक जहाज सौपेंगे। यह युद्ध रक्षा मंत्रालय के प्रोजेक्ट 15बी के अंतर्गत निर्मित पहला जहाज है। भारतीय नौसेना को ऐसे चार युद्धपोत सौंपे जाने है। स्टील्थ गाइडेड-मिसाइल विध्वंसक तकनीकी से लैस इस युद्धपोत से भारतीय नौसेना की क्षमता कई गुना बढ़ जायेगी।

शनिवार को रक्षा-मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा कि,”कल 21 नवंबर को मुंबई में होंगे। आईएनएस विशाखापत्तनम के कमीशनिंग समारोह में भाग लेने के लिए उत्सुक हूं। यह आयोजन भारतीय नौसेना में चार ‘विशाखापत्तनम’ श्रेणी के पहले विध्वंसक के औपचारिक रूप से शामिल होने का प्रतीक है।”

बता दें कि आगामी 25 नवंबर को भारतीय नौसेना को वेला पनडुब्बी भी मिलने वाली है। नौसेना के पनडुब्बियों के बेड़े में रक्षा मंत्रालय के प्रोजेक्ट 75 के अंतर्गत निर्मित यह सैन्य हथियार चौथी खेप होगी। रक्षा मंत्रालय के प्रोजेक्ट 75 के तहत कुल 6 पनडुब्बियां निर्मित हो रही हैं। ऐसे में 25 नवम्बर वेला पनडुब्बी के भारतीय नौसेना में शामिल होने के साथ ही रक्षा मंत्रालय का यह प्रोजेक्ट निर्माण प्रक्रिया के आधे पड़ाव को पार कर लेगा।

Related Articles

Back to top button