National Herald Case: राहुल की पेशी पर बोले संजीव बालियान- हजारों करोड़ की संपत्ति का हिसाब देने का समय…

नई दिल्ली. नेशनल हेराल्ड मामले पर सियासत तेज हो गई है। भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच सियासी हमले भी जारी है। केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान ने राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ पर बड़ा बयान दिया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा हजारों करोड़ की संपत्ति नेता खा रहे हैं। अब हिसाब देने का समय आया है।

नई दिल्ली. नेशनल हेराल्ड मामले पर सियासत तेज हो गई है। भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच सियासी हमले भी जारी है। केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान ने राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ पर बड़ा बयान दिया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा हजारों करोड़ की संपत्ति नेता खा रहे हैं। अब हिसाब देने का समय आया है। वहीं नेशनल हेराल्ड मामले पर केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। अनुराग ठाकुर ने कहा एजेंसियों पर कांग्रेस सवाल खड़े करती रही है, लंबा राज करने वालों पर भ्रष्टाचार के आरोप है, आज कांग्रेस जांच एजेंसियों से डर रही है, 2 हजार करोड़ की संपत्ति बचाई जा रही है।

इससे पहले केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। केन्द्रीय मंत्री ने कहा, कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार का सर्मथन कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली को घेर कर जांच एजेंसी ईडी पर दबाव डालने प्रयास कर रहे है। वहीं राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए स्मृति ईरानी ने कहा, जो बेल पर हैं उन्होंने घोषणा की है कि आओ दिल्ली को घेरो, क्योंकि हमारा भ्रष्टाचार पकड़ा गया है।

बता दें, नेशनल हेराल्ड केस मामले को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से ED दफ्तर में पूछताछ जारी है। ED दफ्तर के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। वहीं कांग्रेस मुख्यालय के बाहर एक दर्जन से ज़्यादा कार्यकर्ता को हिरासत में लिया गया है। दरअसल ये कार्यकर्ता ईडी दफ्तर के सामने पेशी से पहले राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। जिसको चलते इनको हिरासत में ले लिया गया।

Related Articles

Back to top button