NCP (अजीत पवार) गुट के नेता बाबा सिद्दीकी को मारी गई गोली, हालत बताई जा रही नाजुक

बाबा सिद्दीकी मुंबई के बांद्रा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। महाराष्ट्र की राजनीति में बाबा सिद्दीकी जाने माने चेहरे हैं। हालांकि सिद्दीकी पहले कांग्रेस के नेता थे।

महाराष्ट्र विधानसभा का सत्र खत्म होने वाले हैं। बहुत जल्द भारतीय चुनाव आयोग चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। कयास लगाया जा रहा है कि अगले महीने नवंबर में झारखंड के साथ विधानसभा का चुनाव हो सकता है। ऐसे में चुनाव से पहले नेशनल कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार गुट) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई के बांद्रा इलाके में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को गोली मार दी गई है।

हालत बताई जा रही नाजुक

बाबा सिद्दीकी को शनिवार देर शाम उनके इलाके पर हमला हुआ है। इस दौरान उनको गोली मार दी गई। गोली लगने की वजह से उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना के मुताबिक बांद्रा ईस्ट इलाके के खेरनगर के राम मंदिर इलाके में उन्हें करीब 3 से 4 लोगों ने गोली मार दी। जिसकी वजह से गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। वहीं उन्हें लीलावती अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। आपको बता दें बाबा सिद्दीकी 1999, 2004 और 2009 में तीन बार बांद्रा पश्चिम विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। वह महाराष्ट्र विधानसभा में एक बार मंत्री भी रह चुके हैं।

बॉलीवुड सुपरस्टार से नजदीकी

बाबा सिद्दीकी मुंबई के बांद्रा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। महाराष्ट्र की राजनीति में बाबा सिद्दीकी जाने माने चेहरे हैं। हालांकि सिद्दीकी पहले कांग्रेस के नेता थे। लेकिन लोकसभा चुनाव से ऐन वक्त पहले उन्होंने एनसीपी (शरद पवार गुट) का दामन थाम लिया था। उनकी इफ्तार पार्टी में बॉलीवुड के कई सुपरस्टार नजर आते रहते हैं। बॉलीवुड के किंग खान नाम से मशहूर शाहरूख खान और भाई जान के नाम से मशहूर सलमान खान अक्सर आते रहते हैं।

Related Articles

Back to top button