NCP अजीत पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की फायरिंग में हुई मौत, पुलिस ने 3 लोगों किया गिरफ्तार

गोली लगने की वजह से बाबा सिद्दीकी को लीलावती में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मुंबई में पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी को गोलियों से भून डाला गया। उनकी हत्या कर दी गई। उन्हें शनिवार देर शाम बांद्रा ईस्ट इलाके के खेरनगर के राम मंदिर इलाके में उन्हें 3-4 अज्ञात लोगों ने गोली मारी थी। उन्हें शनिवार देर शाम बांद्रा ईस्ट इलाके के खेरनगर के राम मंदिर इलाके में उन्हें 3-4 अज्ञात लोगों ने गोली मारी थी।

महाराष्ट्र चुनाव से पहले पूर्व विधायक की मौत

बाबा सिद्दीकी बांद्रा से विधायक और मंत्री भी रह चुके हैं। नेशनल कांग्रेस पार्टी अजीत पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी का मुंबई की राजनीति और बॉलीवुड में स्ट्रॉन्ग कनेक्शन था। वो पहले कांग्रेस पार्टी में हुआ करते थे। बांद्रा इलाके में सिद्दीकी पर हमला हुआ और उन्हें गोली से उड़ा दिया गया। महाराष्ट्र के चुनाव का बस ऐलान होने वाला है और उसी बीच सिद्दीकी की आज हत्या कर दी गई। ऐसा प्रतीत होता है कि नए अंडरवर्ल्ड ने मुंबई में पैर पसार लिए हैं।

3 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोली लगने की वजह से बाबा सिद्दीकी को लीलावती में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। लीलावती अस्पताल के डॉक्टर ने इस बात की पुष्टि की है। वहीं पुलिस इस मामले में छानबीन में जुट गई है और गोली मारने वाले 3 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक बाबा सिद्दीकी दफ्तर से निकले थे, जिसके बाद उन्हें अज्ञात लोगों ने करीब तीन राउंड फायरिंग की है।

Related Articles

Back to top button