स्मृति ईरानी का राहुल पर हमला, बोली- गांधी परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त… दिल्ली को घेर, ईडी पर दबाव डाल रही कांग्रेस

नेशनल हेराल्ड केस मामले को लेकर आज राहुल गांधी ED दफ्तर में पेश हुए है। इस बीच भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान स्मृति ईरानी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार का सर्मथन कर रही है। स्मृति ईरानी ने कहा, कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली को घेर कर जांच एजेंसी ईडी पर दबाव डालने प्रयास कर रहे है।

राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए स्मृति ईरानी ने कहा, जो बेल पर हैं उन्होंने घोषणा की है कि आओ दिल्ली को घेरो, क्योंकि हमारा भ्रष्टाचार पकड़ा गया है। एक इन्वेस्टिगेशन एजेंसी पर दबाव डालने के लिए कांग्रेस शासित वरिष्ठ नेताओं को विशेष आमंत्रित किया गया है।

एक इन्वेस्टिगेशन एजेंसी पर खुलेआम दबाव डालने वाली कांग्रेस की इस रणनीति को आप क्या नाम देंगे? भ्रष्टाचार के मुद्दों पर राहुल गांधी को तलब किया गया है, उन विषय पर विचार करें?

कंपनी बनाई जाती है समाज की सेवा के लिए, लेकिन समाज की सेवा नहीं बल्कि वो कंपनी केवल गांधी परिवार की सेवा तक सीमित हो जाती है। आज जो लोग इन्वेस्टिगेशन एजेंसी पर दबाव डालना चाहते हैं, उनका ध्यान आकृष्ट करूंगी, दिल्ली हाई कोर्ट के 2019 एक जजमेंट के वाक्य पर, ‘AGL के ऊपर राहुल और सोनिया गांधी जी का मालिकाना हक गैरकानूनी तौर पर संपत्ति पर अधिकार जमाने का एक प्रयास है।’

आज जो गतिरोध कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता राहुल गांधी के बुलावे पर कर रहे हैं, मैं देश को बताना चाहूंगी कि ये लोकतंत्र को बचाने का प्रयास नहीं, बल्कि गांधी परिवार की 2,000 करोड़ की संपत्ति को बचाने का प्रयास है।

मामले को देखते हुए ED दफ्तर के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। वहीं कांग्रेस मुख्यालय के बाहर एक दर्जन से ज़्यादा कार्यकर्ता को हिरासत में लिया गया है। दरहसल ये कार्यकर्ता इडी के सामने पेशी से पहले राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। जिसको चलते इनको हिरासत में ले लिया गया।

Related Articles

Back to top button