अखिलेश यादव को निरहुआ ने दी आजमगढ़ से चुनाव लड़ने की चुनौती, यादवों का अधिकार छीनने का लगाया आरोप!

दिनेश लाल यादव ने कहा कि आजमगढ़ से अखिलेश यादव खुद आए और लोकसभा का चुनाव लड़े यह मेरी सीधी चुनौती है उनके लिए।

Varanasi News: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां बढ़ गई है। आचार संहिता से पहले तमाम राजनीतिक दल जनता के बीच पहुंच आगामी चुनाव में अपने जीत का दावा कर रहे है। इसी क्रम में वाराणसी पहुंचे आजमगढ़ के बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को खुली चुनौती दिया है। दिनेश लाल यादव ने अखिलेश यादव पर यादवों का हक छीनने का आरोप लगाते हुए आजमगढ़ से लोकसभा का चुनाव लड़ने की चुनौती दिया। वही दिनेश लाल ने तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का दवा करते हुए कांग्रेस को समाप्त हुई पार्टी करार दिया है।

यादवों का भविष्य अंधकार में डालने वाले अखिलेश यादव : निरहुआ

अखिलेश यादव के द्वारा खुद को यादवों का नेता बनाए जाने पर दिनेश लाल यादव ने कहा कि यदि वह यादवों के नेता है,तो उन्हे यादवों के हित में सोचना चाहिए। जब अखिलेश यादव को पता है, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार भी प्रधानमंत्री बनने जा रहे है, तो उन्हे बीजेपी के साथ आते और गठबंधन करते। वह इंडी गठबंधन में क्यों जाते, जिसका दूर – दूर तक कोई भविष्य ही नहीं है। ऐसे में यदि वह यादवों के सबसे बड़े नेता है, तो यादवों का भविष्य भी अंधकार में डालने वाले वही है। दिनेश लाल यादव ने कहा कि आजमगढ़ से अखिलेश यादव खुद आए और लोकसभा का चुनाव लड़े यह मेरी सीधी चुनौती है उनके लिए।

प्रभु श्री राम ने दिया राहुल गांधी को सद्बुद्धि: निरहुआ

राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर तंज करते हुए सांसद दिनेश लाल यादव ने कहा कि पहले राहुल गांधी से पूछा जाए कि भारत टूटा ही कब है। कांग्रेस पार्टी कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है। राहुल गांधी के श्री काशी विश्वनाथ दर्शन पर कटाक्ष करते हुए खा कि प्रभु श्री राम ने राहुल गांधी को सद्बुद्धि दिया है और समय पर उनको बात समझ में आ गई है, पूरा विश्व प्रभु श्री राम के इर्द गिर्द है। प्रभु श्री राम के बहार इस दुनिया में कुछ भी नही है। वही स्वामी प्रसाद मौर्य के नए पार्टी बनाए जाने की घोषणा पर कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य का भविष्य अब राम जी ही तय करेंगे। राम जी के खिलाफ वह बोलते है, तो राम जी ही उनका भविष्य बिगाड़ेंगे और बनाएंगे।

Related Articles

Back to top button