नोरा फतेही ने विवादित गाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा अश्लीलता का नहीं था अंदाज़ा

नोरा फतेही ने अपने एक विवादित गाने को लेकर मचे बवाल पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। अभिनेत्री ने स्पष्ट किया कि उन्होंने यह गाना तीन साल पहले कन्नड़ भाषा में शूट किया था

नोरा फतेही ने अपने एक विवादित गाने को लेकर मचे बवाल पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। अभिनेत्री ने स्पष्ट किया कि उन्होंने यह गाना तीन साल पहले कन्नड़ भाषा में शूट किया था और उस समय उन्हें इसके हिंदी बोल की अश्लीलता का अंदाज़ा नहीं था। नोरा के अनुसार, उन्होंने संजय दत्त जैसे बड़े आइकन और फिल्म मेकर्स पर भरोसे के चलते इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भरी थी। हालांकि, हिंदी वर्जन सुनने के बाद उन्हें अहसास हुआ कि गाना वाकई भद्दा है। जनता के भारी विरोध के बाद फिल्म निर्माताओं ने इस गाने को हटा दिया है। नोरा ने अब प्रशंसकों से अपील की है कि इस गाने को साझा करना बंद करें, क्योंकि इसे शेयर करने से इसे बेवजह बढ़ावा मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button