टमाटर, धनिया ही नहीं, इन सब्जियों के दामों ने लगाई आम आदमी की जेब में आग, देखें पूरी लिस्ट !

पूरे देश में इन दिनों सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। पिछले 5 दिनों में कुछ सब्जियों के दामों में मानों आग लग गई हो। लगातार हो रही ....

पूरे देश में इन दिनों सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। पिछले 5 दिनों में कुछ सब्जियों के दामों में मानों आग लग गई हो। लगातार हो रही बारिश के चलते देश प्रदेश में सब्जी के मूल्यों में बड़ा इजाफा देखा जा सकता हैं। काफी दोनों से लगातार चर्चा में बना टमाटर 200 के आकड़े को छू रहा हैं। वहीं अब अन्य सब्जिया भी इसे टक्कर देने में लगी हुई हैं।

टमाटर धनिया और अदरक के बाद अब भिंडी मटर व अन्य सब्जियां भी इसी राह पर हैं। इन सब्जियों के दामों में भी लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही हैं। हमारे संवाददाता ने बाजार में जाकर सब्जियों के दामों के बारे में जाना। सब्जी विक्रेताओं से मिली जानकारी के बाद पता चला कि सब्जी के दाम आम आदमी की जेब को हल्का करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

यहां देखें सब्जियों की लेटेस्ट कीमत

  • टमाटर – 150 से 200 रुपए प्रति किलो
  • धनिया – 200 से 300 रुपए प्रति किलो
  • अदरक – 300 से 400 रुपए प्रति किलो
  • गोभी – 100 से 150 रुपए प्रति किलो
  • प्याज – 35 से 40 रुपए प्रति किलो
  • मिर्च – 160 से 180 रुपए प्रति किलो
  • तोरी – 80 से 100 रुपए प्रति किलो
  • भिंडी – 80 से 100 रुपए प्रति किलो
  • शिमला मिर्च – 120 से 160 रुपए प्रति किलो
  • मटर – 150 से 160 रुपए प्रति किलो
  • करेला – 100 रुपए प्रति किलो

सूत्रों के मुताबिक सब्जियों के ये दाम अगले 1 महीने तक रहने वाले हैं। इस महंगाई के कारण की बात करें तो किसानों के द्वारा अपनी फसल को न निकल पाने व उसे सही स्थान पर ट्रांसपोर्ट न कर पाने के कारण हैं। सब्जियों की सप्लाई में इन दिनों बड़ी परेशानी का सामना हो रहा हैं। हिमाचल प्रदेश में लगातार चल रही बाढ़ के कारण टमाटर, गोभी व शिमला मिर्च के दामों में भारी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही हैं। कहीं कहीं बारिश की बजह से किसानों की फसल खराब होने की भी खबर सामने आ रही हैं।

Related Articles

Back to top button