Padma Awards 2023: पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण सम्मान, नेताजी को मरणोपरांत मिला ये सम्मान

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को बुधवार को मरणोपरांत पद्म विभूषण से नवाजा...

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को बुधवार को मरणोपरांत पद्म विभूषण से नवाजा गया। सपा संरक्षक का 10 अक्टूबर को 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

गृह मंत्रालय ने 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। छह लोगों को पद्म विभूषण, नौ को पद्म भूषण और 91 लोगों को पद्मश्री से नवाजा जाएगा।

मुलायम सिंह यादव तीन बार 1989, 1993 और 2003 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्हें व्यापक रूप से राज्य में ‘तीसरे मोर्चे’ को बनाने में एक अहम् भूमिका निभाई हैं। उन्हें तीसरे मोर्चे के व्यक्ति के रूप में और एक ‘समाजवादी’ और ‘धर्मनिरपेक्षतावादी’ के रूप में जाना जाता है। उन्होंने सफलतापूर्वक हिंदुत्व की राजनीति पर कब्जा किया।

Related Articles

Back to top button