भूटान के आर्थिक मामलों के मंत्री के साथ पीयूष गोयल ने की बैठक, दोनों देशों के आर्थिक मुद्दों पर हुई चर्चा

बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने अपने आर्थिक हितों की लिहाज से एक मजबूत स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करने के लिए एक दूसरे देशों के सहयोगत्मक भागीदारी पर चर्चा की।

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को भूटान के आर्थिक मामलों के मंत्री ल्योंपो लोकनाथ शर्मा के साथ बैठक की। इस बैठक में दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की गई। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और भूटान के आर्थिक मामलों के मंत्री ल्योंपो लोकनाथ शर्मा के बीच हुए द्विपक्षीय वार्ता में दोनों देशों के परस्पर आर्थिक हितों को सुदृढ़ बनाने के लिए उठाये जाने वाले कदमों पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने अपने आर्थिक हितों की लिहाज से एक मजबूत स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करने के लिए एक दूसरे देशों के सहयोगत्मक भागीदारी पर चर्चा की। साथ ही इस दौरान विशेष रूप से उन तरीकों पर भी चर्चा की गई जिसके द्वारा भूटान के विकास भागीदार के रूप में भारत अपनी अहम भूमिका निभा सके।

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया साइट कू पर पोस्ट किया, “भूटान के आर्थिक मामलों के मंत्री ल्योंपो लोकनाथ शर्मा के साथ बैठक की। आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने और भूटान के विकास भागीदार के रूप में विशेष रूप से एक मजबूत स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र के पोषण में भारत की भूमिका को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की गई।”

Related Articles

Back to top button