सियासत : राजस्थान कैबिनेट में फेरबदल से पहले सचिन पायलट का बयान बोले, राजस्थान कांग्रेस में कोई भी गुटबाजी नहीं है…

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मंत्रिमंडल में आज बड़े फेरबदल की उम्मीद की जा रही है। वही इस फेरबदल से पहले कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने सभी तरह के कयासों पर विराम लगाते हुए कहा कि, राजस्थान में कांग्रेस में कोई भी गुटबाजी नहीं है। कैबिनेट विस्तार का फैसला व्यापक दृष्टिकोण के साथ लिया गया है। पार्टी नेतृत्व ने काफी विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया है।

आगे उन्होंने कहा कि नए कैबिनेट में चार दलित मंत्रियों को जगह दी गई है। दलित समाज के लोगों को आगे बढ़ाने का काम किया गया है। आदिवासियों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। माइनॉरिटीज का प्रतिनिधित्व भी बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के निर्देशों पर चलती है। इस दौरन कैबिनेट में फेरबदल को लेकर उन्होंने कहा कि गहन चिंतन के बाद पार्टी ने जो कदम उठाया उसका अच्छा संदेश जा रहा है।

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने मंत्रीमंडल में बदलाव को लेकर अपने बयान में कहा कि कांग्रेस ने अपने साथ खड़े लोगों का ध्यान रखा। कांग्रेस प्रेसीडेंट, अजय माकन, अशोक गहलोत सबने मिलकर फैसला लिया है। गुटबाजी पर बोले, सोनिया, राहुल और प्रियंका के नेतृत्व में काम कर रहे हैं। कोई गुटबाजी नहीं। पता नहीं कहां से यह बातें आती हैं। हमारी पार्टी में कोई गुट नहीं है। पूरे नेतृत्व ने मिलकर यह फैसले लिए हैं। सभी के फीडबैक के आधार पर फैसला लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
Live TV