ऐतिहासिक दीपोत्सव की तैयारी जोरों पर, छठे दीपोत्सव पर आकर्षक का केंद्र होगा प्रवेश द्वार

अयोध्या में छठे दीपोत्सव पर अयोध्या का प्रवेश द्वार आकर्षक का केंद्र होगा। अयोध्या के प्रवेश द्वार को सजाने और संवारने का काम तेजी के साथ किया जा रहा है।

अयोध्या में छठे दीपोत्सव पर अयोध्या का प्रवेश द्वार आकर्षक का केंद्र होगा। अयोध्या के प्रवेश द्वार को सजाने और संवारने का काम तेजी के साथ किया जा रहा है। यह प्रवेश द्वार भगवान राम के अनेकों नाम से बनाया गया है जैसे राम द्वार, लक्ष्मण द्वार, सीताद्वार, हनुमान जी द्वार, भरत द्वार, शत्रुघ्न द्वार बनाए गए हैं। यह प्रवेश द्वार दीपोत्सव के दिन आकर्षक का केंद्र होगा क्योंकि इस बार के दीप उत्सव में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या आ रहे हैं, और एक बार फिर अयोध्या को सजाने और संवारने का काम तेजी के साथ किया जा रहा है, अयोध्या में आने और रहने वाले लोग मोदी के आने से बहुत खुश हैं।

अयोध्या के ऐतिहासिक दीपोत्सव के शुभारंभ मौके पर नवनिर्मित राम हाट के भव्य मंच पर रामलीला मंडली ने राम की लीला प्रस्तुत की। जिसके अंतर्गत ताड़का वध, सुबाहु मारीच का वध दिखाया गया और विभिन्न प्रकार की भक्ति भाव से सराबोर प्रस्तुतियां मंच पर प्रस्तुति की गई।

इसी बीच अहिरवा नित्य भी मंच पर प्रस्तुत हुआ। लोक नृत्य के माध्यम से श्री राम की लीला का बखान श्री कृष्ण लीला का बखान किया गया। अयोध्या में दीप उत्सव के मौके पर पहुंचे हजारों राम भक्त मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विश्व प्रकाश रूपम ने किया, संयोजन पर्यटन अधिकारी राजेंद्र कुमार कार्यालय प्रभारी अमरेश कुमार और संस्कृति विभाग अयोध्या शोध संस्थान प्रशासनिक अधिकारी राम तीरथ के संयोजन में यह आयोजन जारी है।

Related Articles

Back to top button