राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी इंडिया वाटर वीक कार्यक्रम का उद्घाटन, सीएम योगी के साथ अलग-अलग देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

नोएडा में आज एक्सपो सेंटर में इंडिया वाटर वीक के कार्यक्रम का उद्घाटन करने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुचेंगी। वो सड़क मार्ग से दिल्ली से ग्रेटर नोएडा पहुचेंगी।

नोएडा में आज एक्सपो सेंटर में इंडिया वाटर वीक के कार्यक्रम का उद्घाटन करने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुचेंगी। वो सड़क मार्ग से दिल्ली से ग्रेटर नोएडा पहुचेंगी। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर 1500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। उद्गघाटन कार्य्रकम में सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। वाटर वीक के कार्यक्रम में 2 हजार से ज्यादा अलग-अलग देशों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे, इस वाटर वीक की थीम समानता के साथ सतत विकास रखा गया है।

5 दिन तक चलने वाले वाटर वीक में इंडिया वाटर वीक में दुनिया भर में गंभीर होते जल संकट से निपटने के लिए परंपरागत जल स्रोत के संरक्षण, नदियों के पुनरुत्थान, जल प्रबंधन, सतत विकास के लिए जल की उपयोगिता विषयों पर मंथन, अनुभव,नए लक्ष्य को साझा करेंगे। कार्यक्रम के दौरान चार तकनीकी सत्र, दस सेमिनार, दस पैनल डिस्कशन होंगे। इनके जरिये जल संकट की चुनौतियों ने निपटने के लिए कार्य योजना तैयार की जाएगी।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, बिश्वेश्वर टुडु भी शामिल होंगे। डेनमार्क, फिनलैंड, सिंगापुर जैसे देश भी कार्यक्रम के पार्टनर हैं। इंडिया वाटर वीक के सातवें संस्करण की तैयारी को लेकर दिन भर अधिकारी जुटे रहे। कार्यक्रम स्थल के आस पास सुरक्षा बलों ने कड़ी चौकसी शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button