वाराणसी कोर्ट में फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को लेकर प्रतिवाद दर्ज, हिंधू धर्म की आस्था को ठेस पहुंचाने का लगा आरोप…

शुक्रवार को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बहुचर्चित फिल्म ब्रह्मास्त्र सिनेमा घरों में रिलीज़ हुई। फिल्म ने रिलीज़ से पहले ही विवादों के घेरे में आ चुकी थी। वहीँ इस फिल्म को लेकर जगह-जगह विवाद देखने को मिला रहा है। काशी में फिल्म को लेकर वाराणसी कोर्ट में प्रतिवाद दर्ज किया गया। फिल्म में हिंधू धर्म की आस्था को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया। मामले की पोषनीयता को लेकर 4 अक्टूबर को सुनवाई है।

राजा आनंद ज्योती सिंह ने अभिनेता रणवीर कपूर पर मुकदमा दर्ज कराया है। फिल्म में अभिनेता रणवीर कपूर पर जूता पहनकर पूजा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा फिल्म के एक सीन में सनातन व धार्मिक स्थल पर जूते में मंदिर के अंदर घंटा बजाते दिखाया गया है। जिसपर प्रतिक्रिया करते हुए उन्होंने केस दर्ज कराया है। उन्होंने कहा फिल्म ब्रह्मास्त्र के जरिये हिंधू धर्म की आस्था को ठेस पहुंचाया गया है।

फिल्म रिलीज़ होने के बाद फिल्म समीक्षक तरन आदर्श ने ब्रह्मास्त्र को लेकर एक ट्वीट किया हैं। जिसमें उन्होंने फिल्म को निराशाजनक बताया हैं। तरन आदर्श ने ट्वीट में कई हैशटैग के साथ लिखा, “#OneWordReview…#Brahmāstra: DISAPPOINTING… Rating: ⭐⭐,#Brahmāstra is a king-sized disappointment…High on VFX, low on content [second half nosedives]… #Brahmāstra could’ve been a game changer, but, alas, it’s a missed opportunity… All gloss, no soul. #BrahmāstraReview.. इसके साथ उन्होंने ब्रह्मास्त्र का पोस्टर भी लगाया है। अब देखना हैं कि फिल्म कितना कमाती हैं। क्या ये रिव्यु और आलोचनाएं फिल्म को पीछे छोड़ते हुए उम्मीद किये हुए रिकॉर्ड को छू पायेगी।

बतादें कि ब्रह्मास्त्र को अयान मुखर्जी डायरेक्ट किया हैं। इस फिल्म के जरिए पहली बार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ में बड़े पर्दे पर नजर आये हैं। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री फैंस पहली बार स्क्रीन पर दिख रही हैं। फिल्म में रणबीर आलिया के अतिरिक्त अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी दिखेंगे।

Related Articles

Back to top button