Punjab: आम आदमी पार्टी ने तय किए राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम, हरभजन सहित ये चार नेता जाएंगे संसद…

आम आदमी पार्टी ने पंजाब से 5 नेताओ को राज्यसभा भेजने का ऐलान कर दिया है। AAP ने पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह को राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया है। वहीं, आप नेता और दिल्ली से विधायक राघव चड्डा को भी आम आदमी पार्टी पंजाब से राज्यसभा भेज रही है। आम आदमी पार्टी ने इससे पहले आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर संदीप पाठक को भी पंजाब से राज्यसभा भेजने की घोषणा की।

बता दें, दिल्ली में हुई बैठक में सीएम केजरीवाल ने पंजाब से 5 राज्यसभा सदस्य भेजने का फैसला लिया। जिन पांच लोगो को राज्यसभा भेजने का फैसला लिया गया है, उनमें संजीव अरोड़ा राज्यसभा जाएंगे, अशोक मित्तल, क्रिकेटर हरभजन सिंह भी राज्यसभा जाएंगे। संदीप पाठक पंजाब से राज्यसभा जाएंगे। और राघव चड्ढा राज्यसभा जाएंगे।

बता दें, आम आदमी पार्टी ने पंजाब में शानदार जीत दर्ज़ की। इस बार आप ने पंजाब में ऐतिहासिक जीत दर्ज़ की है। पंजाब में राज्यसभा की पांच सीटों पर 31 मार्च को चुनाव होने जा रहा है। 117 सीटों में से आप ने 92 सीटों पर कब्ज़ा जमाया है। आप ने भगवंत मान को मुख्यमंत्री बनाया है। पंजाब की जीत से आप पार्टी का मनोबल शिखर पर है। 21 मार्च को नॉमिनेशन फाइल करने की आखिरी तारीख है।

Related Articles

Back to top button