पंजाब: चुनाव से पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम-रहीम को मिली पैरोल, आज ही आ सकता है जेल से बाहर…

दुष्कर्म,हत्या के केस में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम-रहीम को पैरोल मिल गई है। जानकारी के अनुसार, राम रहीम आज ही जेल से बाहर आ सकता है। पंजाब चुनाव से 13 दिन पहले राम रहीम को मिली इस पैरोल के कई सियासी माने निकाले जा रहे हैं। रेप का दोषी राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है।

बता दें, गुरमीत राम-रहीम को 21 दिन की पैरोल मिली है। दुष्कर्म,हत्या के मामले में राम रहीम 25 अगस्त 2017 से रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। 2 साध्वियों से दुष्कर्म में 10-10 साल और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।

Related Articles

Back to top button