भारत में Realme ने लॉन्च किया सबसे सस्ता फोन, 8000mAh की होगी दमदार बैटरी, जानें कीमत

Realme New Phone Launched : रियलमी ने भारत में अपना सबसे सस्ता 8000mAh बैटरी वाला फ़ोन लॉन्च किया है। Realme का यह फ़ोन मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी, IP65 वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट फ़ीचर्स के साथ-साथ पावरफ़ुल बैटरी से लैस है। यह Realme P4 सीरीज़ का लॉन्च किया गया सबसे सस्ता फ़ोन है। इसका लुक और डिज़ाइन पुराने Samsung फ़ोन जैसा लगता है। इसके बैक में ट्रिपल वर्टिकली अलाइन्ड कैमरा मॉड्यूल और LED लाइट देखी जा सकती है।

रियलमी का यह फोन अब तीन स्टोरेज वेरिएंट- 4GB RAM + 128GB, 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB में उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत 18,999 रुपये है। वहीं, इसके दूसरे दो वेरिएंट की कीमत अब क्रमशः 20,999 रुपये और 22,999 रुपये है। कंपनी फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दे रही है। इसके साथ ही, इसमें 3 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का भी फायदा मिलेगा।

रियलमी के इस सस्ते फोन की पहली सेल 17 जून 2026 को दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और रियलमी की वेबसाइट पर होगी।

4GB RAM + 128GB – Rs 16,999
6GB RAM + 128GB – Rs 18,999
8GB RAM + 128GB – Rs 20,999

Realme P4R 5G के खास फीचर्स

Realme इस बजट फ्रेंडली फोन के साथ 6.78 इंच डिस्प्ले के साथ आया है। फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। कंपनी ने इस फोन को तीन कलर ऑप्शन टाइटेनियम ग्लेयर, सिल्वर ग्लेयर और लैवेंडर ग्लेयर में पेश किया है।

यह फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर काम करता है। यह 8GB RAM और 128GB तक स्टोरेज के साथ आता है। फोन के स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इसमें MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी बॉडी और IP65 रेटिंग है।

Related Articles

Back to top button