
रेडमी कंपनी कल यानी 16 जून को भारत में एक और नया 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है, जिसे कंपनी Redmi Turbo 5 के नाम से पेश करने जा रही है। यह फोन कल दोपहर 1:30 बजे (IST) लॉन्च किया जाएगा। इस खास लॉन्च इवेंट को कंपनी के ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और YouTube चैनल पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा। ऐसे में अगर आप भी भविष्य में इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले इसकी सभी डिटेल्स जान लें।
इतनी हो सकती है Redmi Turbo 5 की कीमत
फिलहाल, कंपनी ने फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इस हैंडसेट को इस साल की शुरुआत में चीन में CNY 2,299 या करीब 30 हजार रुपये में लॉन्च किया गया था। इससे पता चलता है कि भारत में Redmi Turbo 5 की कीमत 40 हजार रुपये से कम हो सकती है और यह POCO X8 Pro के आस-पास की प्राइस रेंज में आ सकता है।
जाने स्पेसिफिकेशन्स
रिपोर्ट्स बताती हैं कि Redmi Turbo 5 के चीनी और भारतीय वेरिएंट में सिर्फ़ बैटरी कैपेसिटी का फ़र्क है। भारतीय मॉडल में 100W हाइपरचार्ज सपोर्ट वाली 7,540mAh की बैटरी होगी, जो चीनी वेरिएंट की 7,560mAh बैटरी से थोड़ी कम है।
फोन का डिस्प्ले साइज़ लगभग 6.59 इंच हो सकता है, जो इसे एक कॉम्पैक्ट फोन बनाता है। हैंडसेट में 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 1.5K AMOLED डिस्प्ले भी मिल सकता है, जो FHD+ पैनल की तुलना में बेहतर विजुअल और स्मूथ स्क्रॉलिंग एक्सपीरियंस देगा।
फोन को पावर देने वाला मीडियाटेक डाइमेंशन 8500 अल्ट्रा चिपसेट है। फोन 12GB तक LPDDR5X अल्ट्रा रैम और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ भी आता है। यह हार्डवेयर कॉम्बिनेशन फोन को बेहतरीन गेमिंग परफॉर्मेंस, फास्ट ऐप लोडिंग और स्मूथ मल्टीटास्किंग एक्सपीरियंस देता है। फोटोग्राफी के लिए, रेडमी टर्बो 5 में OIS और EIS सपोर्ट के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। फोन में 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा भी है। सेल्फी के लिए, फोन में आगे की तरफ 20MP का फ्रंट कैमरा है।









