
शाहजहांपुर- सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज शाहजहांपुर दौरा पर MP के चुनाव को लेकर बयान दिया. अखिलेश यादव ने कहा कि सब कुछ जानकारी लेने के बाद भी MP में कांग्रेस ने सीटें नहीं दीं,अब केंद्र के चुनाव के समय विचार किया जायेगा,जैसा व्यवहार किया है कांग्रेस ने वैसा ही व्यवहार किया जायेगा.
अखिलेश यादव का बहुत बड़ा राजनीतिक बयान। यूपी में इंडिया एलायंस लगभग टूट गया है। अखिलेश ने कहा की मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी को कांग्रेस ने बेवकूफ बनाया। हमारे साथ धोखा हुआ। रात एक बजे तक मीटिंग चली लेकिन अगले दिन सूची जारी हुई थी तो हमे एक भी सीट नहीं दी गई। कांग्रेस के लोग… pic.twitter.com/Opvlc2npee
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) October 19, 2023
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि पूर्व में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे कांग्रेस नेता ने बैठक बुलाई थी, जिसमें हमने उन्हें समाजवादी पार्टी की पूरी रिपोर्ट दिखाई.रात 1 बजे तक समाजवादी पार्टी के नेताओं को उन्होंने जगाया और आश्वासन दिया कि हम 6 सीटों पर विचार करेंगे, लेकिन जब सीटें घोषित की गईं तो समाजवादी पार्टी शून्य रही.अगर मुझे पहले पता होता कि विधानसभा स्तर पर INDIA का कोई गठबंधन नहीं है तो हम उसमें कभी मिलने नहीं जाते.समाजवादी पार्टी के साथ जैसा व्यवहार होगा वैसा व्यवहार उनको (कांग्रेस) देखने को मिलेगा.









