सहारनपुर: देवबंद पुलिस और मेरठ STF को बड़ी सफलता, 50 लाख की स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

सहारनपुर पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता मिली है। देवबंद पुलिस और मेरठ STF की संयुक्त टीम ने 2 किलो 22 ग्राम स्मैक के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 50 लाख रुपए बताई जा रही है।

सहारनपुर. सहारनपुर पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता मिली है। देवबंद पुलिस और मेरठ STF की संयुक्त टीम ने 2 किलो 22 ग्राम स्मैक के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 50 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस और एसटीएफ की टीम अब उन लोगों की तलाश कर रही है। जिनके माध्यम से स्मैक तस्करी की जाती है।

इस संबंध में एसपी देहात सूरज कुमार राय ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना देवबंद पुलिस ओर मेरठ एसटीएफ की संयुक्त टीम ने एक सूचना के आधार पर देवबंद से एक कंटेनर की चेकिंग के दौरान 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार तीन अभियुक्तों के कब्जे से 2 किलो 22 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹50 लाख रुपए है।

बताया जा रहा है की तीनों तस्कर कंटेनर के माध्यम से स्मैक को बरेली से तस्करी कर ला रहे थे। जो सहारनपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई करते हैं। जिनको पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए इसमें के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस और एसटीएफ की टीम अब उन लोगों की तलाश कर रही है। जिनके माध्यम से स्मैक तस्करी की जाती है और जिन इलाकों में सप्लाई की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button
Live TV