खतरे में Salman Khan की जान! घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने की फायरिंग, गैंगस्टर लॉरेंस ने करवाया हमला?

आज सुबह 5 बजे Salman के बांद्रा स्थित आवास के बाहर मोटरसाइकिल से आए दो अज्ञात लोगों ने कई राउंड फायरिंग की.....

Bollywood के दिग्गज कलाकार Salman Khan से जुडी बड़ी खबर सामने आ रहे है। खबर है कि सलमान खान के घर के बाहर एक बड़ा हादसा हुआ है। जहां, रविवार यानी 14 अप्रैल की सुबह गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 5 बजे उनके मुंबई के बांद्रा स्थित आवास के बाहर मोटरसाइकिल से आए दो अज्ञात लोगों ने कई राउंड फायरिंग की। इस घटना को अंजाम देने के बाद वो लोग वहां से फरार हो गए।

बता दें, सुचना मिलते ही मौके पर मुंबई पुलिस ने पहुंच कर अपनी जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। वहीं, ये बदमाश कौन थे और उन्होंने फायरिंग क्यों की, अब तक इससे जुड़ा कोई भी जवाब नहीं मिल पाया है। पुलिस के अनुसार उनको सलमान इ घर के बाहर आज सुबह 3 राउंड फायर करने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद से सलमान के घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है।

पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि इस मामले को काफी गंभीरता से लिया गया है। मुंबई पुलिस के बाद अब वहां मुंबई क्राइम ब्रांच और ATS की टीम पहुँच रही है। पुलिस का मानना है कि इस हमले के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का भी हाथ हो सकता है। गौरतलब है कि सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने कई बार जान से मारने की धमकी भी दी है। ऐसे में सलमान की सुरक्षा को लेकर भी अब पुलिस भी सख्त नजर आ रही है।

Related Articles

Back to top button