समाजवादी पार्टी ने तेज की निकाय चुनाव की तैयारी, विधानसभा स्तर पर बैठक कर रहें प्रदेश अध्यक्ष शंभू पोखरियाल

निकाय चुनाव में पार्टी को जीत हासिल कराने के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विधानसभा स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पार्टी को मजबूती दिलाने का कार्य कर रहे हैं।

उत्तराखंड में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। निकाय चुनाव में पार्टी को जीत हासिल कराने के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विधानसभा स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पार्टी को मजबूती दिलाने का कार्य कर रहे हैं। इसी के चलते समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शंभू पोखरियाल बाजपुर पहुंचे। जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

आपको बता दें कि बाजपुर के अशोक नगर स्थित समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंद यादव के कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शंभू पोखरियाल पहुंचे। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। वही इस दौरान मीडिया से वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष शंभू पोखरियाल ने बताया कि समाजवादी पार्टी उत्तराखंड में निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां कर रही है।

उन्होंने कहा कि इस बार पार्टी युवाओं के साथ मिलकर निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का उत्तराखंड पर विशेष ध्यान है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस बार समाजवादी पार्टी उत्तराखंड में अपनी साइकल को तेजी से चलाने में कामयाब होगी। उन्होंने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा रामचरित्र मानस पर दिए गए बयान पर कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने विवेक से जो बयान दिए हैं उससे पार्टी का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रामचरित्र मानस जैसे बड़े ग्रंथ का सम्मान करते हैं।

रिपोर्ट-निज़ामुद्दीन शेख़

Related Articles

Back to top button
Live TV