नगर निगम में हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, पुलिस फोर्स के साथ रोड़ पर उतरे नगर आयुक्त ने कर्मचारियों की छुट्टी पर लगाई रोक

कुमाऊं के सबसे बड़े नगर निगम और आबादी की दृष्टि से सबसे बड़े शहर हल्द्वानी में पिछले 4 दिनों से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं।

रिपोर्ट- दिनेश पाण्डेय

डेस्क: कुमाऊं के सबसे बड़े नगर निगम और आबादी की दृष्टि से सबसे बड़े शहर हल्द्वानी में पिछले 4 दिनों से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। लिहाजा शहर की साफ सफाई को ठप होता देख नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय वैकल्पिक व्यवस्था के साथ खुद शहर की सफाई में जुटे हुए हैं। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स को भी साथ लिया गया है। कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए नगर आयुक्त ने नगर निगम के सभी कर्मचारियों की छुट्टी पर भी रोक लगा दी है साथ ही सफाई कर्मचारियों को काम पर वापस लौटने की अपील करते हुए कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

दरअसल सफाई कर्मचारी इसलिए हड़ताल पर हैं कि वह मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप 500 रुपये प्रतिदिन वेतन दिए जाने की मांग कर रहे हैं जबकि नगर निगम का कहना है कि अभी उनकी आय बहुत कम है लिहाजा जैसे ही व्यवस्था बनेगी वह सफाई कर्मचारियों को 500 रुपये प्रतिदिन का वेतन देंगे लेकिन कर्मचारियों को हड़ताल के बजाय सहयोग करना होगा।

नगर निगम के कर्मचारियों की हड़ताल के बाद जहां जगह-जगह साफ सफाई में दिक्कतें आ रही हैं तो वही नगर आयुक्त ने सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स को साथ लेकर वैकल्पिक व्यवस्था से साफ सफाई करनी शुरू कर दी है। अब तक कई दौर की वार्ता बेनतीजा रही है, नगर निगम प्रशासन का कहना है कि लाखों की आबादी वाले शहर के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कर्मचारियों को साफ सफाई करनी चाहिए और हड़ताल स्थगित करनी चाहिए जबकि कर्मचारी निगम प्रशासन की बात मानने को तैयार नहीं है।

Related Articles

Back to top button
Live TV