IND vs BAN: संजू सैमन चौकों-छक्कों की बरसात करते हुए जड़ा शतक, इस मामले में बने दूसरे भारतीय बल्लेबाज

बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी T20 मुकाबले में संजू सैमसन ने तूफानी पारी खेली। संजू ने 40 गेंदों में धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए शतक पूरा किया।

भारत-बांग्लादेश के बीच तीसरा और आखिरी T20 मुकाबला राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां भारतीय बल्लेबाजों ने धुआंधार बल्लेबाजी की। संजू और कप्तान सूर्य कुमार यादव ने छक्के चौकों की बरसात करते हुए बांग्लादेशी गेंदबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। वहीं संजू सैमसन ने शतकीय पारी खेलते हुए एक कीर्तिमान गढ़ दिया है।

संजू ने बनाया रिकॉर्ड

बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी T20 मुकाबले में संजू सैमसन ने तूफानी पारी खेली। संजू ने 40 गेंदों में धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए शतक पूरा किया। इसके अलावा 47 गेंदों में 8 छक्के और 11 चौके की मदद से 111 रनों की पारी खेली। ऐसे में इस पारी के बदौलत उन्होंने एक रिकॉर्ड बना दिया। वह T20 क्रिकेट में सबसे ते शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं इस लिस्ट में T20 क्रिकेट फॉर्मेट के पूर्व कप्तान और भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का नाम पहले पायदान पर दर्ज है। रोहित ने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों में शतक लगाया था।

T20I में फास्टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

रोहित शर्मा vs श्रीलंका- 35 गेंद
संजू सैमसन vs बांग्लादेश- 40 गेंद
सूर्यकुमार यादव vs श्रीलंका- 45 गेंद
केएल राहुल vs वेस्टइंडीज- 46 गेंद
अभिषेक शर्मा vs जिम्बाब्वे- 46 गेंद

Related Articles

Back to top button