वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का लंबी बीमारी के बाद निधन, बेटी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ ने आज 67 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। इस खबर की पुष्टि उनकी बेटी मल्लिका दुआ ने की। विनोद दुआ पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दे कि अप्रैल के बाद से ही उनकी सेहत लगातार बिगड़ रही थी।

मल्लिका दुआ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, हमारे निडर पिता विनोद दुआ का निधन हो गया है। उन्होंने एक अद्वितीय जीवन जिया, दिल्ली की शरणार्थी कॉलोनियों से बढ़ते हुए 42 वर्षों से पत्रकारिता की उत्कृष्टता के शिखर पर, वह हमेशा सच की आवाज उठाते रहे।

 इससे पहले, सोमवार को एक इंस्टाग्राम स्टोरी में, उन्होंने बताया था कि विनोद दुआ “आईसीयू में भर्ती है। मल्लिका दुआ ने इस बात की जानकारी दी कि 5 दिसंबर की दोपहर को लोधी श्मशान घाट पर विनोद दुआ का अंतिम संस्कार किया जाएगा. बता दे कि 67 वर्षीय विनोद दुआ ने इसी साल जून में अपनी पत्नी पद्मावती ‘चिन्ना’ दुआ को कोरोना के चलते खो दिया था।

Related Articles

Back to top button