श्रावस्ती: सीएम योगी ने स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की, बोले- व्यक्ति सक्षम होगा तभी राष्ट्र सक्षम होगा…

आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रावस्ती के दोरे पर थे। जहां उन्होने स्कूल चलो अभियान की शुरूवात की। इस दौरान कम साक्षरता वाले जनपदों पर विशेष फोकस दिया गया। बता दें, श्रावस्ती जिले की साक्षरता दर सबसे कम है।

आज से स्कूल चलो अभियान का आगाज हुआ। इस दौरान सीएम योगी ने कहा, जनप्रतिनिधि,अधिकारी स्कूल गोद ले। स्कूलों के कायाकल्प में CSR की मदद ली जाएगी।

2 करोड़ बच्चों के नामांकन का लक्ष्य रखा गया। 30 अप्रैल तक डोर टू डोर सर्वे किया जाएगा। बच्चों को स्कूल तक लाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। कोरोना से जीवन का प्रत्येक क्षेत्र प्रभावित हुआ है। इस अभियान की शुरुआत से मुझे खुशी है। 2 साल बाद स्कूल चलो अभियान से जुड़ रहे हैं।

सीएम योगी ने कहा, हमने कोरोना की फ्री जांच की,फ्री में वैक्सीन दी। हमने कोरोना के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ी है। हर जीवन हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कोरोना से सबसे ज्यादा शिक्षा प्रभावित हुई। ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा दिया गया। हर बच्चे के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है।

सीएम ने कहा, 30 अप्रैल तक अभियान चलाया जाएगा। शिक्षा ही जीवन में परिवर्तन लाती है। बेसिक शिक्षा पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। व्यक्ति सक्षम होगा तभी राष्ट्र सक्षम होगा।

Related Articles

Back to top button