Haldwani violence: कर्फ्यू ग्रस्त बनभूलपुरा में पसरा सन्नाटा, घरों में ताले लगाकर भागे उपद्रवी

Haldwani violence: मलिक के बगीचे इलाके के आसपास लोग धीरे-धीरे पलायन कर रहे हैं। लोगों के घरों में ताले लगे हुए हैं।

Haldwani violence: हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र के अंतर्गत मलिक के बगीचे में गुरुवार को नगर निगम प्रशासन और पुलिस की टीम द्वारा अवैध मदरसे और नमाज वाली जगह को तोड़ दिया गया है। इस दौरान हुई हिंसा में उपद्रवियों द्वारा नगर निगम की चार जेसीबी मशीन सहित कई वाहन आग के हवाले कर दिए थे।

दंगे में पांच लोगों की हुई थी मौत

इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। कर्फ्यू लगाया गया है। इस दंगे में पांच लोगों की मौत हुई है। इसके बाद से मलिक की बगीचे और उसके आसपास के इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। 

अब पलायन कर रहे लोग

मलिक के बगीचे इलाके के आसपास लोग धीरे-धीरे पलायन कर रहे हैं। लोगों के घरों में ताले लगे हुए हैं। अपने घरों से लोग सामान लेकर जा रहे हैं। अब यह कितने दिनों तक अपने घरों से बाहर रहेंगे। यह स्पष्ट नहीं है। फिलहाल इलाके में हालात सामान्य हैं।

Related Articles

Back to top button