गाजियाबाद में मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, 16 ट्रेनें रद्द; 24 का बदला रूट

गाजियाबाद: नई दिल्ली-गाजियाबाद रेल सेक्शन पर मंगलवार को बड़ा रेल हादसा सामने आया है। बता दे कि यहां एक मालगाड़ी के 6 डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए, जिसके बाद रेल यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। हादसे के कारण इस रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है।

रेलवे की टीम मौके पर पहुंची

रेलवे के अनुसार, मालगाड़ी के डिब्बे बेपटरी होने के बाद सुरक्षा कारणों से ट्रैक को बंद कर दिया गया। घटना के बाद रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बहाली का काम शुरू किया गया। ट्रैक को खाली कराने और यातायात सामान्य करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

16 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा

इस हादसे के चलते नई दिल्ली-गाजियाबाद रेल रूट पर चलने वाली 16 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा, जबकि 24 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। कई ट्रेनों को डायवर्ट कर वैकल्पिक मार्गों से चलाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button