खनन रोकने गई वन विभाग की टीम पर पथराव, खनन माफियाओं ने जबरन छुड़ा लिया जब्त वाहन

कोतवाल ने बताया कि खनन माफियाओं द्वारा वन विभाग की टीम द्वारा अवैध खनन में पकड़े गए दो वाहनों को भी जबरन छुड़ा लिया गया और यह वाहन खनन माफिया अपने साथ ले गए।

रामनगर कोसी नदी में अवैध खनन रोकने गई वन विभाग की टीम पर कुछ खनन माफियाओं द्वारा दबंगई दिखाते हुए जमकर पथराव कर दिया गया। इतना ही नहीं खनन माफियाओं द्वारा वन विभाग द्वारा अवैध खनन में कब्जे में लिए गए दो वाहनों को भी जबरन छुड़ा लिया गया, मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि कोसी नदी के बंजारी प्रथम गेट पर अवैध खनन रोकने के लिए वन विभाग की टीम मौके पर गई थी उन्होंने बताया कि वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया है कि मौके पर चार अज्ञात लोगों द्वारा वन विभाग की टीम पर जमकर पथराव कर दिया गया, जिसमें विभाग का सरकारी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा वाहन में मौजूद कर्मचारियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई।

कोतवाल ने बताया कि खनन माफियाओं द्वारा वन विभाग की टीम द्वारा अवैध खनन में पकड़े गए दो वाहनों को भी जबरन छुड़ा लिया गया और यह वाहन खनन माफिया अपने साथ ले गए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है।

रिपोर्ट-अमित बेलवाल

Related Articles

Back to top button
Добро пожаловать на наш сайт, где вы найдете множество полезных лайфхаков, рецептов из кулинарии и статей по уходу за огородом. Мы рады поделиться с вами лучшими советами, чтобы превратить повседневные моменты в незабываемые. Приготовьте вкусные блюда, получите полезные советы по домашнему хозяйству и научитесь выращивать здоровые овощи и фрукты с нашей помощью. Давайте вместе делать жизнь легче и интереснее! Recept za Nevarnosti počitnic: kako Nečakano opravilo: kako rešiti Koliko ur sonca na dan Добро пожаловать на наш сайт, где вы найдете множество полезных лайфхаков, советов по кулинарии и статей о том, как создать и ухаживать за собственным огородом. Мы рады поделиться с вами нашим опытом и знаниями, чтобы помочь вам достичь успеха в приготовлении вкусных блюд и выращивании здоровых овощей и фруктов. Погрузитесь в мир кулинарных тайн и секретов с нашими экспертными статьями и советами.