
जापान के दक्षिणी हिस्से में मंगलवार को तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई है। भूकंप के बाद जापान के तटीय क्षेत्रों में सुनामी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, भूकंप क्यूशू क्षेत्र के कुमामोटो प्रांत में आया। शक्तिशाली झटकों के कारण दक्षिणी जापान के कई इलाकों में लोगों में दहशत फैल गई।
समुद्र किनारे बसे क्षेत्रों के लिए चेतावनी जारी की
भूकंप के तुरंत बाद प्रशासन ने समुद्र किनारे बसे क्षेत्रों के लिए चेतावनी जारी की है। मौसम एजेंसी ने समुद्र में करीब 1 मीटर तक ऊंची लहरें उठने की आशंका जताई है।
अधिकारियों ने तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। फिलहाल भूकंप से हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।









