कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने BJP पर साधा निशाना बोले, योगी सरकार में पेपर लीक में यूपी नंबर 1 बना…

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला, उन्होंने पेपर लीक और प्रयागराज की घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकार ने अपने किये गये वादों को पूरा नहीं किया। प्रदेश में बेरोजगार युवक और युक्तियों की संख्या बड़े पैमाने पर हैं, योगी जब सत्ता में आए थे तब उन्होंने 70 लाख रोजगार का वादा किया था लेकिन इतनी बार भ्रष्टाचरण के तहत इतनी बार पेपर लीक किया की अब शिक्षा में नही बल्कि पेपर लीक में प्रदेश को नंबर 1 बना दिया।

प्रदेश में आज 20 लाख अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी, ये पेपर लीक बताता है की पेपर लीक का भ्रष्टाचार चरम पर है।

उत्तर प्रदेश सरकार में ये सारे पेपर हुए हैं लीक


• अगस्त 2017 में सब इंस्पेक्टर


• फरवरी 2011 में uppcl पेपर लीक


• अप्रैल 2018 में पुलिस भर्ती पेपर लीक


• जुलाई 2018 में अधिनस्थ सेवा चयन का पेपर लीक


• अगस्त 2018 में स्वास्थ विभाग प्रोन्नत पेपर लीक


• सितंबर 2018 में नलकूप पेपर लीक


• 41520 पुलिस सिपाही भर्ती का पेपर लीक


• जुलाई 2020 में 69 हज़ार शिक्षक भर्ती पेपर लीक


• अगस्त 2021 बीएड पेपर लीक


• अगस्त 2021 में pet का पेपर लीक


• अक्टूबर 2021में सहायता प्राप्त स्कूल शिक्षक पेपर लीक


• अगस्त 2021 में UP TGT पेपर लीक


• Neet का पेपर लीक


• NDA पेपर लीक


• Ssc पेपर लीक


• और आज नवंबर में UP TET

Related Articles

Back to top button