स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिए जाने वाले राष्ट्रपति पदक की सूची जारी…

देहरादून स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर वर्ष दिए जाने वाले राष्ट्रपति मेडल की सूची इस बार भी जारी कर दी गई है। इस बार उत्तराखंड पुलिस के छह अधिकारियो को राष्ट्रपति मेडल से नवाजा जाएगा। यह मेडल विशिष्ट व सराहनीय सेवाओं के लिए दिया जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर वर्ष दिए जाने वाले राष्ट्रपति मेडल की सूची इस बार भी जारी कर दी गई है। इस बार उत्तराखंड पुलिस के छह अधिकारियो को राष्ट्रपति मेडल से नवाजा जाएगा। यह मेडल विशिष्ट व सराहनीय सेवाओं के लिए दिया जाएगा। इस मेडल के लिए राज्य सरकार द्वारा पुलिस मुख्यालय व गृह विभाग से होते हुए भारत सरकार के पास अनुमोदन के लिए फाइल भेजी जाती है।

भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्वारा स्वतंत्रता दिवस 2022 के अवसर पर पुलिस अधिकारी /कर्मचारियों को विशिष्ट सेवाओं एवं सराहनीय सेवाओं के लिए “पुलिस पदक” से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक 1 लोग को और  सराहनीय सेवा के लिए 5 लोगों को दिया जाना है जिसकी घोषणा कर दी गई है।

गिरिजा शंकर पांडे पुलिस अधीक्षक पुलिस दूरसंचार जनपद नैनीताल का नाम विशिष्ट सेवाओं के लिए पुलिस पदक के लिए नामित किया गया है। कमल सिंह पवार पुलिस उपाधीक्षक एसडीआरएफ उत्तराखंड, विजय थापा पुलिस उपाधीक्षक उत्तराखंड हाईकोर्ट सुरक्षा नैनीताल, विजेंद्र दत्त डोभाल अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल, शुक्रलाल दल नायक 31 वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर और पूरन चंद्र पंत उपनिरीक्षक विशेष श्रेणी नागरिक पुलिस सतर्कता सेक्टर हल्द्वानी का नाम सराहनीय सेवा के लिए नामित किया गया है।

Related Articles

Back to top button