मानवता शर्मसार, प्रेमी के परिजनों को मिली लड़की भगाने की तालीबानी सजा, घर की महिलाओं को न्यूड कर गांव में घुमाया

कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के रामपुर बांगर गांव में एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। 2 जनवरी 2025 को हुई इस घटना में...

कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के रामपुर बांगर गांव में एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। 2 जनवरी 2025 को हुई इस घटना में एक लड़की के परिवारवालों ने उसे भगाने के आरोप में युवक के परिवार की महिलाओं के साथ बर्बरता की। आरोप है कि लड़के के परिवार की मां और चाची को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया गया।

घटना के अनुसार, लड़की की शादी गोरखपुर के गुलहरिया क्षेत्र में हुई थी, लेकिन शादी के बाद वह ससुराल से गायब हो गई। लड़की के घरवालों ने जब उसकी तलाश की, तो वह एक युवक के घर पहुंची थी। इस पर लड़की के परिजनों ने युवक के घर जाकर उसके परिवार की महिलाओं के साथ अभद्रता की, उनके कपड़ों में आग लगा दी। उन्हें तालिबानी सजा देते हुए निर्वस्त्र कर घुमाया।

लड़की के परिजनों ने युवक पर शादीशुदा महिला को भगा ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की शिकायतों पर मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि, पुलिस ने इस घटना को पूरी तरह बेबुनियाद बताते हुए जांच की बात की है और कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच विवाद को लेकर आवश्यक कदम उठाने की बात की है, लेकिन इस घटना को लेकर इलाके में आक्रोश और असंतोष का माहौल है। यह घटना समाज में महिला सुरक्षा और मानवाधिकारों के उल्लंघन की गंभीर स्थिति को उजागर करती है।

Related Articles

Back to top button