
मनोरंजन का साधन अब लोगों की जान लेने का सामान बन गया हैं। बसंत के मौसम के पतंग उड़ाने के लिए प्रयोग होने वाले मंझे से अब लोगों की जान जा रही हैं आये दिन प्रदेश के अलग अलग जिलों से इस तरह की ख़बरें आ रही हैं कि पतंग उड़ाने के लिए प्रयोग किये जा रहे प्रतिबंधित चाइनीज माझें से लोगों की जान जा रही हैं।
हरदोई जिले की शाहाबाद कोतवाली से एक घटना सामने आयी हैं जहाँ एक स्कूटी सवार महिला सिपाही चाइनीज मांझे से उलझ कर घायल हो गई हैं। महिला सिपाही अपने आवास से कोतवाली की तरफ जा रही थी। इससे पहले भी जिले में कई लोगों के घायल होने की सूचना आ चुकी हैं। जबकि अन्य जिलों मेरठ आदि से कई लोगों की इससे जान भी गयी हैं।
गौरतलब हैं कि सरकार की तरफ से चाइनीज मांझे को बैन किया गया हैं। इसके बावजूद अभी भी बाजार में इसकी उपलब्धता है। इसे बनाने में मेटालिक पाउडर के साथ कांच का प्रयोग किया जाता हैं। कांच और लोहे के पाउडर को पीस कर धागे पर लगाया जाता हैं। ये धागा प्तास्टिक जैसा होता हैं। खींचने पर ये धागा बढ़ता हैं, कि टूटता हैं।