Weather Update: 20 दिन पहले आया सर्दी का मौसम, प्रदेश के कई जिलों का तापमान पहुंचा 13 डिग्री सेल्सियस !

उत्तर प्रदेश में ठंड इस बार 20 दिन पहले आ गई हैं। प्रत्येक वर्ष नवंबर महीने के दूसरे सप्ताह से ठंड की शुरूआत होती थी। मगर इस साल ...

उत्तर प्रदेश में ठंड इस बार 20 दिन पहले आ गई हैं। प्रत्येक वर्ष नवंबर महीने के दूसरे सप्ताह से ठंड की शुरूआत होती थी। मगर इस साल थोड़ा पहले ही शुरू हो गयी हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते समय से पहले ही मौसम में ठंडक हो गई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस बार ज्यादा दिनों तक शीतलहर का सामना करना पड़ेगा।

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में सर्दी और बढ़ेगी। इस बार औसत से अधिक सर्दी रहने की सम्भावना हैं। 20 अक्टूबर को प्रदेश का पारा 21 डिग्री सेल्सियस था। जो कि अब 13.4 डिग्री सेल्सियस हो गया है। बीती रात तापमान में रिकॉर्ड गिरावट आई। प्रदेश के कुछ जिलों में यह बहुत तेजी से गिर रहा हैं। मौसम विभाग ने कुछ जिलों के निचले तापमान की जानकारी भी साझा की हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के कुछ जिलों में पिछले 24 घंटे में अधिक सर्दी रही हैं, जिसका डाटा जारी किया गया हैं। जिसमें कि मुजफ्फरनगर में 13.4, अयोध्या में 14. 1, कानपुर नगर में 14.5, लखीमपुर खीरी में 15, मेरठ में 15, बरेली में 15, मुरादाबाद में 15.5, वाराणसी में 16, आगरा में 16.5 व सुल्तानपुर में 16.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है।

Related Articles

Back to top button
Live TV