सुप्रीम कोर्ट परिसर में युवक ने की आत्मदाह की कोशिश, प्रशासन में मचा हड़कंप…

दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट परिसर में एक बुजुर्ग ने की आत्मदाह करने की कोशिश की। जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट की नई बिल्डिंग के गेट नम्बर 1 के बाहर एक व्यक्ति ने आत्मदाह की कोशिश की है। पीसीआर वैन घायल व्यक्ति को आरएमएल अस्पताल लेकर गई है। पुलिस फिलहाल मामले की तलाश में जुटी है। व्यक्ति ने आत्मदाह करने की कोशिश क्यों की इस बात की जानकारी नही मिल पायी है।

बता दें सुप्रीम कोर्ट परिसर में हुए इस हादसे के बाद घटना स्थल पर हड़कंप मच गया। खबरों के अनुसार, व्यक्ति की पहचान राजभर गुप्ता के रूप में हुई है, जो नोएडा का रहने वाला है। घटना के संबंध में ज्यादा जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button