ट्वीटर के नए CEO और श्रेया घोषाल के बीच गहरा है संबध, वायरल हुआ 11 साल पुराना ट्वीट…

सोमवार को सोशल मीडिया साइट ट्विटर ने कंपनी के अपने टेक्नोलॉजी हेड (Technology Head) पराग अग्रवाल को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के पद पर पदोन्नत (Promote) किया। पराग अग्रवाल ने पूर्व सीईओ जैक डोर्सी की जगह ली। पराग के सीईओ बनने के बाद बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल की तरफ से उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी गई जिसके बाद से ट्विटर यूजर्स ने पराग अग्रवाल का श्रेया घोषाल के साथ कनेक्शन ढूंढ़ निकाला और करीब 11 साल पुराने ट्वीट को वायरल कर दिया। पराग के सीईओ नियुक्त होने के बाद दोनों के पुराने ट्वीट वायरल हो रहे हैं।

बता दें, श्रेया घोषाल और पराग अग्रवाल दोनो अच्छे दोस्त हैं। 2010 में श्रेया घोषाल ने एक ट्वीट कर लिखा था, मुझे एक और बचपन का दोस्त मिला है! जो खाने का शौकीन है। साथ ही ट्रैवलिंग का भी शौक रखता है। आगे उन्होंने लिखा था कि पराग एक स्टैनफोर्ड स्कॉलर है! उन्होंने पराग को फॉलो करने की अपील की थी। साथ ही पराग ने भी श्रेया घोषाल के साथ फोटो शेयर की थी। पराग ने लिखा, ‘श्रेया घोषाल आप काफी प्रभाव वाली शख्स हैं। और अब ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है।

पराग अग्रवाल के ट्विटर का CEO बनने पर श्रेया घोषाल ने उन्हे बधाई देते हुए ट्वीट कर कहा – ‘बधाई पराग, हमें तुम पर गर्व है! हमारे लिए एक बड़ा दिन है। हम सभी इस खबर का जश्न मना रहे हैं।

आपको बता दें, पराग अग्रवाल वर्ष 2011 से ट्विटर में काम कर रहे हैं। उस समय कंपनी में एक हजार से भी कम कर्मचारी थे। उन्होंने 2017 में कंपनी के सीटीओ का पद संभाला। अब पराग अग्रवाल ट्विटर के नए सीईओ होंगे। पराग आइआइटी बांबे से स्नातक हैं और स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में डाक्टरेट की डिग्री ली है।

Related Articles

Back to top button