रेडमी का ये दमदार फोन हुआ लॉन्च, 100W होगी फास्ट चार्जिंग, मिलेंगे कई सारे धांसू फीचर्स

Redmi Turbo 5 Launch : रेडमी कंपनी का यह नया स्मार्टफोन मार्कट में तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 8000 सीरीज ऑक्टा कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, इसके साथ ही इसमें आपको 7540 mAh की पावरफुल बैटरी, 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप, 1.5K AMOLED डिस्प्ले और 120 Hz रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स मिलेंगे।

भारत में Redmi Turbo 5 की कीमत

लेटेस्ट Redmi स्मार्टफोन के कंपनी ने दो वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं, 8 GB RAM और 256 GB वेरिएंट की कीमत Rs 37999 है। अगर आप 12 GB RAM और 256 GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट खरीदते हैं, तो आपको Rs 40,999 खर्च करने होंगे। SBI, ICICI और Axis बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर आपको Rs 2000 तक के डिस्काउंट का फायदा मिलेगा, जिसके बाद आपको 8GB वेरिएंट Rs 35,999 और 12GB वेरिएंट Rs 38,999 में मिलेगा। सेल डेट की बात करें तो फोन 19 जून से Amazon और Me.com के अलावा ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर लॉन्च होगा।

ये रहा Redmi Turbo 5 का स्पेसिफिकेशन्स

  • डिस्प्ले: यह Redmi फोन 1.5K रेजोल्यूशन स्क्रीन के साथ 120 Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन में 6.59-इंच का 12-बिट AMOLED डिस्प्ले है जिसमें 3500 nits पीक ब्राइटनेस, 2560 Hz टच सैंपलिंग रेट और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i है।
  • ओएस : यह डुअल सिम फोन Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है। कंपनी का दावा है कि फोन को 4 साल तक OS अपग्रेड और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहेंगे।
  • प्रोसेसर: यह फोन MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर के साथ आएगा।
  • रैम: यह फोन 8GB और 12GB RAM ऑप्शन के साथ आता है, लेकिन यह फोन 12GB वर्चुअल RAM के साथ भी आता है।
  • कैमरा: इस फोन के बैक में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड सेंसर है। सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी होगा। बैटरी: 7540mAh की बैटरी से चलने वाला यह फोन 100W फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ आता है।

Related Articles

Back to top button