कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 39वां दिन, राहुल गांधी के साथ समर्थकों का उमड़ा हुजूम

राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा का आज 39वां दिन है। राहुल गांधी के नेतृत्व में पद यात्रा कर्नाटक के बेल्लारी से शुरू हुई।जिसमें राहुल गांधी के साथ कांग्रेस समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा

राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा का आज 39वां दिन है। राहुल गांधी के नेतृत्व में पद यात्रा कर्नाटक के बेल्लारी से शुरू हुई।जिसमें राहुल गांधी के साथ कांग्रेस समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरन अपने संबोधन में सरकार पर जमकर हमला बोल रहे हैं। राहुल गांधी ने केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा की केंद्र सरकार देश को विभाजित करना चाहती है, तोड़ने की सियासत कर रही है।

स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा देशभर मे आजादी की गौरव तिरंगा यात्रा के द्वारा “भारत जोड़ो पदयात्रा” का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त ध्वजारोहण तक जारी रहेगी।

राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में अब उत्तर भारत की ओर बढ़ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी का 3,570 किलोमीटर और 150 दिन लंबा पैदल मार्च 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुआ और जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगा। 10 सितंबर की शाम को केरल में प्रवेश करने वाली भारत जोड़ी यात्रा का 39वां दिन है।

Related Articles

Back to top button