सोनिया गांधी के भारत जोड़ो नारे के साथ कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का आज दूसरा दिन

भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का आज दूसरा चरण विश्व प्रसिद्ध हरिद्वार की हर की पौड़ी से शुरू होकर हरिद्वार शिवमूर्ति पर समाप्त हुई। इस यात्रा का शुभारंभ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किया। यात्रा में हरिद्वार के वरिष्ठ कॉंग्रेसिओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का आज दूसरा चरण विश्व प्रसिद्ध हरिद्वार की हर की पौड़ी से शुरू होकर हरिद्वार शिवमूर्ति पर समाप्त हुई। इस यात्रा का शुभारंभ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किया। यात्रा में हरिद्वार के वरिष्ठ कॉंग्रेसिओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा में हरिद्वार की मेयर अनिता शर्मा, ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर और पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हरीश रावत ने कहा की हर की पौड़ी तो सब के दिल में है। अंग्रेजो भारत छोडो की कल 80वी वर्षगाठ थी। भारत छोडो तिरंगा यात्रा गांव – गांव गली – गली निकाली जा रही है। उन्होने कहा कि उत्तराखंड के 75 जिलों में यह यात्रा निकाली जा रही है।

दूसरी तरफ सितारगंज शहर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो नारे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमें सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। विधानसभा चुनाव मैं कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रहे किसान नेता नवतेजपाल सिंह ने कहा की 75 वर्ष पहले गांधी जी ने अंग्रेजो भारत छोड़ो का नारा दिया था, जिस नारे पर पूरा देश एकजुट होकर अंग्रेजो के खिलाफ लड़ा और आज़ादी हासिल की।

नावतेजपाल ने कहा की देश की आज़ादी की 75वीं वर्षगाँठ पर हमारी नेता सोनिया गांधी ने भारत जोड़ो का नारा दिया है जिसके तहत हमने तिरंगा यात्रा देश भर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली जा रही है और इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से भारत जोड़ो के नारे के साथ हमारी पार्टी भारत में जातिवाद और हिन्दू मुस्लिम की राजनीति के खिलाफ सामाजिक सौहार्द बनाने का कार्य करेगी। उन्होने कहा कि धर्म के नाम पर जो सांप्रदायिक ताकतें देश को तोडना चाहती है, जाती धर्म के नाम पर हमे आपस में लड़ाना चाहती है, इसके खिलाफ हमारी ये तिरंगा यात्रा और भारत जोड़ो का नारा है। नावतेजपाल ने कहा की इस यात्रा और नारे के तहत हमारी पार्टी और हम देश को फिर से जोड़ने का काम कर रहे हैं ।

Related Articles

Back to top button